Tuesday, September 8, 2015

India vs Pak PowerBank

भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने चंद दिनों पहले सेना को छोटी लड़ाइयों के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। उसके जवाब में पाकिस्तान सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने भारत को भारी नुकसान होने की धमकी दे डाली। दोनों सैन्य प्रमुखों के बयानों के बीच आइए देखते हैं किस देश के पास कितनी सैन्‍य ताकत है।
2एक अनुमान के मुताबिक भारत का सैन्य बजट 43 बिलियन डॉलर है। सेना का दिया जाने वाला ये दुनिया का 8वां सबसे बड़ा बजट है, जब‌कि पाकिस्तान का रक्षा बजट महज 7.8 बिलियन डॉलर है और दुनिया के बड़े रक्षा बजटों के हिसाब से देखें तो ये 29वां है। 
          भारत के सैनिको की संख्या 47 लाख से ज्यादा है। इनमें सेना के जवान और अर्द्घसैनिक बल शामिल है। संख्या के लिहाज से देखें तो भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी फौज है। जबकि पाकिस्तान के सैनिकों की संख्या 14 लाख के आसपास है। संख्या के लिहाज से वे दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी फौज हैं। 
      भारत के पास लगभग 1015 एयरक्राफ्ट हैं, जो दुनिया की चौथा सबसे बड़ा बेड़ा है। इनमें लड़ाकू विमान, बमवर्षक आदि शामिल हैं। जबकि पाकिस्तान के पास महज 490 एयरक्राफ्ट ही हैं। एयरक्राफ्ट की संख्या के मामले में दुनिया में उसका नंबर 8वां है।